नकली आयकर अधिकारी बनकर 55 लाख की लूट, आरोपी गिरफ्तार

बोईसर : फ़र्ज़ी ‘आयकर अधिकारी’ बनकर महिला के घर में घुसकर लाखों रुपये की ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा गया है। बोईसर पुलिस स्टेशन ने इस मामले में सभी आरोपीयो को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी अनुसार, बोईसर पूर्व में मान गांव ग्राम पंचायत अंतर्गत  रहने वाली एक महिला के घर में यह ठगी हुई। आरोपीयो को जानकारी थी कि घर में बड़ी मात्रा में नकद पैसा (रुपये) रखा हुआ है।
इसके बाद गिरोह के प्रमुख आरोपी फय्याज काझी  उर्फ मनीष पावसकर और उसके अन्य साथी महिला के पति की गैरमोजिदगी का लाभ उठाते हुए घर में घुसे। उन्होंने खुद को आयकर विभाग का अधिकारी बताया और महिला व उसके बच्चों को डराया-धमकाया कि घर में अवैध रूप से बड़ी रकम रखी हुई है।
उन्होंने महिला का मोबाइल जब्त किया और आयकर विभाग की रेड बताकर उसके अलमारी से लगभग ₹55,80,000 नकद लेकर भाग गए । इस घटना की जानकारी मिलने पर प

पालघर पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख, सहायक पुलिस अधीक्षक विनायक नरळे और उपविभागीय पुलिस अधिकारी विकास नाइक के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक सुनील जाधव की टीम और अन्य अधिकारी–कर्मचारी तकनीकी अन्वेषण तथा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सक्रिय हो गए। और घटना में सामिल पांचों आरोपीयो को गिरफ्तार कर लिया मुख्य आरोपी मूलरूप से रत्नागिरी जिले के राजापुर का निवासी बताया गया है। उसके पास से लगभग ₹23,70,000 की राशि नकद जब्त कर ली गई है।  आगे की जांच पुलिस कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top