बोईसर चित्रालय में वर्ल्ड मिशन सोसायटी चर्च ऑफ गॉड का विश्व पर्यावरण सफाई अभियान संपन्न
बोईसर, पालघर | 21 जून 2026 (रविवार)
वर्ल्ड मिशन सोसायटी चर्च ऑफ गॉड द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सफाई अभियान बोईसर में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इस अभियान में barc गेट midc नाका तथा भीमनगर क्षेत्र के आस पास साफ सफाई की गई इस अभियान में लगभग 250 स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
प्रधान पादरी किम जु चिअल के नेतृत्व में सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चले अभियान में लगभग 120 बैग कचरा तथा 1 टन 200 किलो कुडा कचरा एकत्र किया गया। अभियान के दौरान सड़कों, सार्वजनिक स्थलों एवं आवासीय क्षेत्रों की सफाई करते हुए लोगों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में बोईसर के विधायक श्री विलास तरे जी , बोईसर शहर प्रमुख अतुल देसाई जी , अजय दिवे जी , सलवड ग्राम पंचायत के सरपंच संजय पाटील जी , उपसरपंच कृतेश घरत जी , राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पालघर उपाध्यक्ष विशाल मोहोद जी तथा सुकून फाउंडेशन के चेयरमैन आशीष पिल्लई जी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना करते हुए एक स्वच्छ समाज के निर्माण के लिए ऐसे अभियानों को अत्यंत आवश्यक बताया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता जैसे क्षेत्रों में चर्च ऑफ गॉड के योगदान की प्रशंसा की तथा भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं।






चर्च प्रतिनिधि वीरेंद्र सर ने बताया कि वर्ल्ड मिशन सोसायटी चर्च ऑफ गॉड की स्थापना वर्ष 1964 में दक्षिण कोरिया में हुई थी। वर्तमान में यह संस्था यरूशलेम माता परमेश्वर के मार्गदर्शन में संचालित हो रही है तथा विश्व के 175 देशों में 7,800 चर्च और 39 लाख से अधिक पंजीकृत सदस्यों के साथ कार्यरत है। यह संस्था बाइबल आधारित सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ा रही है।
संस्था विभिन्न स्वयंसेवी गतिविधियों, पर्यावरण संरक्षण अभियानों, रक्तदान शिविरों, आपदा राहत कार्यों तथा सामाजिक सेवा कार्यक्रमों के माध्यम से समाज की सेवा कर रही है। संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्य (SDGs) को समर्पित यह संस्था अपने उद्देश्यों की पूर्ति हेतु अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त कर चुकी है।
चर्च ऑफ गॉड के बोईसर शाखा के सदस्यों ने बताया कि स्थानीय प्रशासन एवं नागरिकों के साथ मिलकर भविष्य में भी स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा समाजसेवा के कार्य सक्रिय रूप से जारी रखे जाएंगे। इस सफाई अभियान के माध्यम से बोईसर क्षेत्र में स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण संदेश दिया गया।
