बोईसर में राष्ट्रीय हिंदू सेवा संघ द्वारा विराट कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन — देशभर के कवियों ने कविताओं से बांधा समां

पालघर। बोईसर में राष्ट्रीय हिंदू सेवा संघ के तत्वावधान में गुरुवार, 30 जुलाई को औद्योगिक क्षेत्र स्थित टीमा हाल में विराट कवि सम्मेलन का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सनातन धर्म के प्रति जागरूकता फैलाना और गौ–संरक्षण के संदेश को समाज तक पहुंचाना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर पुष्पमाल्य अर्पित कर किया गया। मंच संचालन सुव्यवस्थित एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पालघर लोकसभा सांसद डॉ. हेमंत विष्णु सावरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और कवि सम्मेलन की सराहना करते हुए कहा कि “ऐसे आयोजन समाज में सांस्कृतिक चेतना का संचार करते हैं।”

इस आयोजन में बोईसर के प्रमुख प्रतिनिधि  प्रभाकर राउल,जगदीश धोडी, संजय  पाटील, अशोक वडे, प्रशांत संखे महेंद्र भोने, आनंद धोडी, स्वामी नाथ पांडेय, शोभनाथ त्रिपाठी, एस.एस. त्रिपाठी तथा उद्योगपति गिरजेश राजकिशोर सिंह,   मनोज मिश्रा सहित बोईसर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में स्थनीय मीडिया प्रतिनिधियों को भी विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। सभी मान्यवरों का स्वागत राष्ट्रीय हिंदू सेवा संघ के पदाधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। मंच पर साहित्य, संस्कृति और भारतीय मूल्यों के संरक्षण पर सार्थक विचार–विमर्श भी हुआ।

कार्यक्रम के दौरान शिवगर्जना दल के कलाकारों ने वीर रस से ओतप्रोत प्रस्तुति देकर वातावरण को ऊर्जावान बना दिया, वहीं राधा–कृष्ण प्रेम नृत्य ने प्रेम और सांस्कृतिक एकता का सुंदर संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top